CBSE Result 2025: कब तक जारी होगा 10वीं और 12वीं के नतीजे, जानें संभावित तिथि और चेक करने का तरीका!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि (CBSE) जल्द ही वर्ष 2025 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने वाला है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के मुताबिक को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 15 मई से 31 मई के बिच  घोषित किए जा सकते हैं।

इस बार, CBSE कक्षा 10 की परीक्षाएँ 18 मार्च 2025 को समाप्त हुई थीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएँ 4 अप्रैल 2025 को समाप्त हुईं। 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे। साथ ही, CBSE द्वारा डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर और आधिकारिक पोर्टल्स पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स कैसे चेक करें?

एक बार आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित हो जाने के बाद, छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स (cbse.gov.in, cbseresults.nic.in) के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, CBSE अक्सर अलग – अलग ऑनलाइन पोर्टल्स और SMS-आधारित सेवाओं के साथ साझेदारी करता है, जिससे छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते है। कुछ मामलों में, स्कूल अपने छात्रों को सीधे भी रिजल्ट उपलब्ध करा सकता हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, और अन्य विवरण (जैसे- जन्मतिथि ) तैयार रखना चाहिए। CBSE डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र भी जारी करता है, जिन्हें बाद में डाउनलोड किया जा सकता है।

पिछले वर्षों में रिजल्ट जारी होने की तिथियाँ

वर्ष          कक्षा 10     कक्षा 12 

2024 13 मई 2024   13 मई 2024

2023 12 मई 2023   12 मई 2023

2022 22 जुलाई 2022   22 जुलाई 2022

करीब 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 42 लाख छात्रो ने एग्जाम दिये थे। जो अभी रिजल्ट का बेसब्री से इंतिजार कर रहे है  बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 24.12 लाख छात्र 84 विषयों में शामिल थे | जबकि कक्षा 12 की परीक्षा में 120 विषयों में 17.88 लाख से अधिक छत्रो ने एग्जाम दिया था | 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *